चौगान में लगेंगी रंग- बिरंगी म्यूजिकल लाइटें

जिला मुख्यालय का ऐतिहासिक चौगान नं-एक अब एक नए और आधुनिक स्वरूप में नजर आने वाला है। जल्द ही यह मैदान रंग- बिरंगी म्यूजिकल लाइटों के रोशनी से सराबोर ह...

चौगान में लगेंगी रंग- बिरंगी म्यूजिकल लाइटें

चौगान में लगेंगी रंग- बिरंगी म्यूजिकल लाइटें

जिला मुख्यालय का ऐतिहासिक चौगान नं-एक अब एक नए और आधुनिक स्वरूप में नजर आने वाला है। जल्द ही यह मैदान रंग- बिरंगी म्यूजिकल लाइटों के रोशनी से सराबोर होगा, जोकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेगा। चंबा के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए शाम के समय चौगान के आसपास घूमने वाले लोगों के अनुभव को यादगार बनाने के लिए यह पहल की गई है। इन आधुनिक लाइटों के लग जाने से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि रात के समय पर्यटकों के लिए भी यह एक रोमांचक अनुभव होगा। इस परियोजना की रूपरेखा सदर विधायक नीरज नैयर द्धारा तैयार की गई थी। उन्होंने चंबा के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार के समक्ष एक विस्तृत प्रस्ताव रखा था।

सरकार की ओर से इस योजना को न केवल स्वीकृति प्रदान की गई बल्कि इसके लिए आवश्यक बजट भी जारी कर दिया गया है। वर्तमान में इस कार्य को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सदर विधायक नीरज नैयर द्धारा शहर के विकास और ऐतिहासिक विरासतों को संवारने के लिए किए जा रहे इन प्रयासों की चंबा की जनता मुक्तकंठ से सराहना कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के आधुनिक कदमों से चंबा की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी मजबूत होगी। उधर, सदर विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि चौगान में रंग- बिरंगी म्यूजिकल लाइटों को लगाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। जल्द ही इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।