नगर पंचायत चुवाड़ी की सत्ता पर कांग्रेस का कब्जा

नगर पंचायत चुवाडी की सत्ता पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। बुधवार को संपन्न नगर पंचायत चुवाडी के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित नितिका जमवाल और उपाध्...

नगर पंचायत चुवाड़ी की सत्ता पर कांग्रेस का कब्जा

नगर पंचायत चुवाड़ी की सत्ता पर कांग्रेस का कब्जा

नगर पंचायत चुवाडी की सत्ता पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। बुधवार को संपन्न नगर पंचायत चुवाडी के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित नितिका जमवाल और उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र चाढक को निर्विरोध चुन लिया गया। नगर पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव एसडीएम भटियात मनीष सोनी की देखरेख में निपटाई गई। इससे पहले एसडीएम भटियात मनीष सोनी ने नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने चुवाडी बाजार में विजय जुलूस निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया।

इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षदों में वार्ड नंबर-1 से रूही देवी, वार्ड नंबर-2 से सुरेंद्र सिंह चाढक, वार्ड नंबर-3 से कुलभूषण धीमान, वार्ड नंबर-4 से अनिता कुमारी, वार्ड नंबर-5 से राजिंदर कुमार, वार्ड नंबर-6 से नितिका जमवाल तथा वार्ड नंबर-7 से ज्योति सावल शामिल हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिका जमवाल और उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चाढक ने नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

ये-ये रहे मौजूद
इस मौके पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिया, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय सिंह कंवर, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव राजीव कौशल, भटियात युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनजीत सिंह, वूल फेडरेशन के निदेशक अजय सिंह सहित बडी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।