पिछले माह राशन से वंचित उपभोक्ताओं को मिलेगा दो माह का कोटा

कई ऐसे उपभोक्ता जिनके मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक न होने के चलते राशन लेने से रहे थे वंचित हिमाचल प्रदेश में सस्ते राशन की दुकानों में जून में र...

पिछले माह राशन से वंचित उपभोक्ताओं को मिलेगा दो माह का कोटा

पिछले माह राशन से वंचित उपभोक्ताओं को मिलेगा दो माह का कोटा

कई ऐसे उपभोक्ता जिनके मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक न होने के चलते राशन लेने से रहे थे वंचित

हिमाचल प्रदेश में सस्ते राशन की दुकानों में जून में राशन से वंचित उपभोक्ताओं को इस बार डिपो में दो माह का कोटा एक साथ दिया जाएगा। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से पिछले माह मोबाइल पर ओटीपी के माध्यम से राशन वितरित किया गया था। कई ऐसे उपभोक्ता थे, जिनके मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं थे। जून में डिपो में ओटीपी से ही राशन दिया गया है। इसके चलते उपभोक्ताओं को राशन लेने से वंचित रह गए थे।

पीडीएस फेस ऑथेंटिकेशन एप से चेहरा स्कैन कर दिया जा रहा राशन 

अब खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को इस माह का कोटा देने के लिए सस्ते राशन की दुकानों में रखी गई पॉस मशीनों में जून के राशन की बिक्री के लिए बैकलॉग सेल का प्रावधान कर दिया गया है। साथ ही डिपो संचालकों को दो माह का कोटा एक साथ देने के लिए निर्देश भी जारी किए हैं। इसके बाद अब उपभोक्ता डिपो से राशन ले पाएंगे। इसके अलावा लोगों को ओटीपी और सर्वर जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए पीडीएस फेस ऑथेंटिकेशन एप से चेहरा स्कैन कर राशन दिया जा रहा है। सस्ते राशन की दुकानों में जून में कई उपभोक्ता राशन से वंचित रह गए थे। इस बार उन उपभोक्ताओं को दो माह के राशन का कोटा एक साथ दिया जा रहा है। इसके लिए डिपो संचालकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।