सडक़ हादसे में दंपति की मौत, ओवरटेक करते चपेट में आई मोटरसाइकिल

सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक दर्दनाक सडक़ हादसे में बिहार के पति-पत्नी की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जब बि...

सडक़ हादसे में दंपति की मौत, ओवरटेक करते चपेट में आई मोटरसाइकिल

सडक़ हादसे में दंपति की मौत, ओवरटेक करते चपेट में आई मोटरसाइकिल

सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक दर्दनाक सडक़ हादसे में बिहार के पति-पत्नी की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जब बिहार के रहने वाले पति-पत्नी मोटरसाइकिल पर त्रिलोकपुर क्षेत्र की ओर से कालाअंब आ रहे थे, तो अचानक मोटरसाइकिल ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई, जिसके चलते मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब त्रिलोकपुर की तरफ से बाइक पर लिफ्ट लेकर दंपत्ति कालाअंब की ओर आ रहे थे। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतकों की पहचान जगरू मांझी और लखपति देवी निवासी गोपालगंज जिला भागलपुर बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। जानकारी के अनुसार दंपति त्रिलोकपुर से कालाअंब की ओर आ रहे थे। बीच रास्ते में उन्होंने एक बाइक से लिफ्ट ली।

जैसे ही बाइक रुचिरा पेपर मिल के समीप पहुंची, तो चालक ने आगे चल रहे एक ट्रैक्टर को गलत तरीके से ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई और दंपति की टायर के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई, जबकि बाइक चालक तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। मृतक दंपति कालाअंब के खैरी में रह रहे थे, जो उद्योगों में मजदूरी करते थे। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, उसकी तलाश की जा रही है।