अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा… बिना परमिट छह रेहडिय़ां हटार्इं

नगर परिषद चंबा ने मंगलवार को अतिक्रमण मुक्त शहर अभियान के तहत पुलिस के सहयोग से मुख्य चौक से लेकर गांधी गेट तक का औचक्क निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के...

अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा… बिना परमिट छह रेहडिय़ां हटार्इं

अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा… बिना परमिट छह रेहडिय़ां हटार्इं

नगर परिषद चंबा ने मंगलवार को अतिक्रमण मुक्त शहर अभियान के तहत पुलिस के सहयोग से मुख्य चौक से लेकर गांधी गेट तक का औचक्क निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत तरीके से सजी छह रेहडिय़ों को हटाया गया। इसके साथ ही मार्ग के इस हिस्से पर बिना परमिट बैठे रेहड़ी धारकों को अंतिम चेतावनी दी गई है कि वे कल से दुकानदारी न सजाए। अन्यथा सामान व रेहड़ी जब्त करने के साथ ही नियमानुसार आगामी र्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर परिषद की इस कार्रवाई से बिना परमिट रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों में हडक़ंप मच गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर अभिषेक मैहता ने पुलिस टीम के साथ मुख्य चौक से गांधी गेट तक के इस हिस्से पर दबिश देकर बिना परमिट सजी छह रेहडिय़ों को हटाया। इस कार्रवाई के दौरान कुछेक रेहड़ी वालों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बिना परमिट रेहड़ी-फड़ी लगाने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। आदेशों की अवहेलना करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ अरसा से शहर में अवैध तरीके से रेहडी-फडी लगने से ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा होने के साथ ही लोगों की पैदल आवाजाही रिस्की होकर रह गई है। शहरवासी पिछले काफी समय से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बहरहाल, मंगलवार को नगर पषिद के सेनेटरी इंस्पेक्टर ने पुलिस टीम संग बाजार का औचक्क निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के साथ ही अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी दी है।

अतिक्रमण नहीं होगा बर्दाश्त
नगर परिषद चंबा की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि शहर की सडक़ों पर अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदेशों का न मानने की सूरत में आगामी दिनों में अतिक्रमणरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें