गढ़ माता जातर मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़

जम्मू कश्मीर-हिमाचल प्रदेश की सीमा पर धूमधाम से मनाया जातर मेला जम्मू कश्मीर-हिमाचल प्रदेश की सीमा पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष गढ़ माता जातर मेला ध...

गढ़ माता जातर मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़

गढ़ माता जातर मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़

जम्मू कश्मीर-हिमाचल प्रदेश की सीमा पर धूमधाम से मनाया जातर मेला

जम्मू कश्मीर-हिमाचल प्रदेश की सीमा पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष गढ़ माता जातर मेला धार्मिक श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बीस हजार के करीब श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना करने के साथ ही माता का आर्शीवाद हासिल किया। जातर मेले में जम्मू-कश्मीर राज्य के बनी मल्हार के विधायक डा. रामेश्वर सिंह ने मुख्यातिथि के तौर पर उपििस्थत दर्ज करवाई। मेला कमेटी की ओर से मुख्यातिथि का स्वागत किया गया। डा. रामेश्वर सिंह ने गढ माता जातर मेला कमेटी को मंदिर परिसर में धर्मशाला निर्माण व मेंटेनेंस करने के लिए बीस लाख रूपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की।

कमल भारद्वाज व पूजा भारद्वाज ने महामाई की महिमा का गुणगान कर माहौल को बनाया भक्तिमय 

जातर मेले के दौरान मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन भी किया गया। इसमें कमल भारद्वाज व पूजा भारद्वाज ने महामाई की महिमा का गुणगान कर माहौल को भक्तिरस में डुबोकर रख दिया। मेले के दौरान पारंपरिक चुराही नाटी भी डाली गई। उल्लेखनीय है कि गढ़ माता मंदिर में अश्विन संक्रांति को जातर मेरे का आयोजन किया जाता है। सैरी को लोग माता के मंदिर में मक्की की फसल को चढ़ाते हैं। इस जातर मेले में चंबा जिला के सलूणी उपमंडल के विभिन्न हिस्सों और जम्मू-कश्मीर से श्रद्धालु माता का आर्शीवाद हासिल करने पहुंचते हैं।