मेडिकल कॉलेज चंबा में उमड़ी मरीजों की भीड़

सुबह से लेकर शाम तक लगी रहीं मरीजों की लाइनें 800 से 1200 तक पहुंच गई ओपीडी, करना पड़ा इंतजार चंबा। दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को मेडिकल कॉले...

मेडिकल कॉलेज चंबा में उमड़ी मरीजों की भीड़

मेडिकल कॉलेज चंबा में उमड़ी मरीजों की भीड़

सुबह से लेकर शाम तक लगी रहीं मरीजों की लाइनें
800 से 1200 तक पहुंच गई ओपीडी, करना पड़ा इंतजार

चंबा। दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से लेकर शाम तक मरीजों की कतारें लगी रहीं। मेडिसिन, हड्डी और बाल रोग ओपीडी के बाहर सबसे ज्यादा मरीज इलाज करवाने के लिए पहुंचे। रविवार और सोमवार को छुट्टी थी। इसके चलते मंगलवार को जैसे ही ओपीडी खुली तो वहां पर मरीजों की भीड़ नजर आई। रोजाना जहां 800 की ओपीडी रहती है जो मंगलवार को 1200 तक पहुंच गई। सुबह से लेकर शाम तक मरीज ओपीडी के बाहर धक्का-मुक्की करते रहे। कई मरीज अपनी बारी का इंतजार करते-करते जमीन पर बैठ गए। फिलहाल, शाम चार बजे डॉक्टरों ने सभी मरीजों की जांच करने के बाद ओपीडी बंद की। मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि दो दिन की छुट्टी के बाद मरीज काफी संख्या में इलाज के लिए पहुंचे थे। किसी भी मरीज को बिना जांच करवाए नहीं भेजा गया।