26 लाख रुपए से चमकी डलहौजी जंद्रीघाट सडक़, सफर हुआ सुगम

डलहौजी-जंद्रीघाट सडक़ के नवीनीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। सडक़ पर सोलिंग, टारिंग और कोलतार बिछाए जाने के बाद मार्ग की स्थिति में उल्ले...

26 लाख रुपए से चमकी डलहौजी जंद्रीघाट सडक़, सफर हुआ सुगम

26 लाख रुपए से चमकी डलहौजी जंद्रीघाट सडक़, सफर हुआ सुगम

डलहौजी-जंद्रीघाट सडक़ के नवीनीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। सडक़ पर सोलिंग, टारिंग और कोलतार बिछाए जाने के बाद मार्ग की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया है, जिससे आवाजाही अधिक सुगम और सुरक्षित हो गई है। लोक निर्माण विभाग डलहौजी के कनिष्ठ अभियंता अंशुल मक्कड़ ने बताया कि सडक़ के नवीनीकरण पर लगभग 26 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मरम्मत की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। अंशुल मक्कड़ के अनुसार सडक़ के बेहतर होने से स्थानीय निवासियों, पर्यटकों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही यात्रा पहले की तुलना में अधिक आरामदायक और सुरक्षित बनेगी। उन्होंने बताया कि जंद्रीघाट से आगे के मार्ग पर भी विभाग द्वारा शीघ्र ही पैचवर्क का कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि पूरे क्षेत्र की सडक़ व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। सडक़ की स्थिति में आए सुधार से स्थानीय लोगों में संतोष का माहौल है।