जिला चंबा के डलहौजी में पुलिस ने दो लोगों को 4 किलोग्राम 664 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। डलहौजी पुलिस ने चरस की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की...
डलहौजी पुलिस ने पकड़े दो व्यक्ति, बरामद की 4 किलोग्राम 664 ग्राम चरस
जिला चंबा के डलहौजी में पुलिस ने दो लोगों को 4 किलोग्राम 664 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है।
डलहौजी पुलिस ने चरस की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। बुधवार को डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा द्वारा एसडीपीओ कार्यालय एवं पुलिस चौकी बनीखेत के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहड़ के समीप रात्रि गश्त एवं नाकाबंदी ड्यूटी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति जो अस्थायी नंबर की टैक्सी में सवार थे जिन्हें शक संदिग्ध होने पर रोका गया, तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4 किलोग्राम 664 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राम दयाल और बालक राम दोनों निवासी ग्राम भराड़ा, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा (हि.प्र.) के रूप में हुई है।
थाना डलहौजी में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20, 25 एवं 29 के तहत प्राथमिकी पंजीकृत किया गया है तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद मादक पदार्थ के स्रोत एवं गंतव्य के संबंध में अग्रिम जांच जारी है।