राजपूत कल्याण बोर्ड के गैर-सरकारी सदस्य अधिवक्ता अजय ठाकुर ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित पहली बैठक में...
मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई राजपुर समाज की मांगें
राजपूत कल्याण बोर्ड के गैर-सरकारी सदस्य अधिवक्ता अजय ठाकुर ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित पहली बैठक में राजपूत समाज के हितों से जुडे विभिन्न मुददों और मांगों को प्रमुखता से उठाया। बैठक के दौरान अजय ठाकुर ने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचली टोपी, शाल और तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
बैठक में अजय ठाकुर ने राजपूत समाज के हित एवं कल्याण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों और विषयों को मुख्यमंत्री तथा बोर्ड के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन मांगों को सकारात्मक रूप से लेते हुए कई मांगों को सरकार की कार्यसूची में शामिल किया है तथा इनके समाधान का आश्वासन दिया है।