उपायुक्त ने बनीखेत कस्बे में विकास कार्यों की समीक्षा की

उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने बनीखेत कस्बे और आसपास के क्षेत्रों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए निर्देश उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने सोमवार को डलहौजी उ...

उपायुक्त ने बनीखेत कस्बे में विकास कार्यों की समीक्षा की

उपायुक्त ने बनीखेत कस्बे में विकास कार्यों की समीक्षा की

उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने बनीखेत कस्बे और आसपास के क्षेत्रों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए निर्देश

उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने सोमवार को डलहौजी उपमंडल के अंतर्गत बनीखेत कस्बे तथा आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इन महत्वपूर्ण परियोजना स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। उपायुक्त ने इस दौरान बनीखेत में प्रस्तावित बस स्टैंड स्थल का निरीक्षण किया और क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य पथ परिवहन निगम तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई आरंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण हाट निर्माण हेतु चयनित स्थल का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बनीखेत नाले के तटीकरण कार्य, जल शक्ति विभाग के बनीखेत में निर्माणाधीन विश्राम गृह, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र, पधर मैदान बनीखेत, खैरी चौक से बाजार की ओर संपर्क सडक, डलहौजी बस स्टैंड, सुभाष चौक डलहौजी में खेल परिसर, बस स्टैंड के समीप पार्किंग तथा स्क्वैश कोर्ट डलहौजी के स्थलों का भी निरीक्षण किया।

गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्धाज सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।