Una News: ऑस्ट्रेलिया से आए श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी दरबार में टेका माथा

हवन कर मां का आशीर्वाद लिया भरवाईं (ऊना)। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से आए श्रद्धालुओं ने हिमाचल प्रदेश स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार म...

Una News: ऑस्ट्रेलिया से आए श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी दरबार में टेका माथा

Una News: ऑस्ट्रेलिया से आए श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी दरबार में टेका माथा

हवन कर मां का आशीर्वाद लिया

भरवाईं (ऊना)। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से आए श्रद्धालुओं ने हिमाचल प्रदेश स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में हवन भी डाला और मां से सुख-समृद्धि व शांति की कामना की।ऑस्ट्रेलिया से आए श्रद्धालु हरपिंदर और रमन ने बताया कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर उन्हें अत्यंत सुखद अनुभूति हुई और मन को गहरा आनंद मिला। श्रद्धालुओं के साथ आए अमृतसर निवासी रवि ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया से आए इन श्रद्धालुओं की मां चिंतपूर्णी के प्रति गहरी श्रद्धा और आस्था है।