हरियाणा के दिनेश ने जीती जवाली बैसाखी मेेले की बड़ी माली

शानवीर ने रोहित को हराकर जीती छोटी माली, एक लाख रुपये इनाम रैहन/जवाली (कांगड़ा)। मिनी हरिद्वार जवाली के किनारे बुधवार को जिला स्तरीय बैसाखी मेले का...

हरियाणा के दिनेश ने जीती जवाली बैसाखी मेेले की बड़ी माली

हरियाणा के दिनेश ने जीती जवाली बैसाखी मेेले की बड़ी माली

शानवीर ने रोहित को हराकर जीती छोटी माली, एक लाख रुपये इनाम

रैहन/जवाली (कांगड़ा)। मिनी हरिद्वार जवाली के किनारे बुधवार को जिला स्तरीय बैसाखी मेले का धूमधाम से आयोजन हुआ। इसमें कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैसाखी मेला कमेटी ने लक्ष्मी नारायण मंदिर जवाली में पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कि बाजार से होते हुए दंगल स्थल जवाली में पहुंची। दंगल स्थल पर झंडा चढ़ाने के साथ ही दंगल का आयोजन हुआ। इसमें हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों से नामी पहलवानों ने भाग लेकर कुश्ती के जौहर दिखाए।
बड़ी माली का मुकाबला हाफिज ईरान व दिनेश हरियाणा पहलवान के बीच हुआ। दिनेश ने हाफिज को हराया। दिनेश पहलवान को 1.11 लाख रुपये सहित गुर्ज व उपविजेता को एक लाख रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। छोटी माली का मुकाबला रोहित पहलवान व शानवीर पहलवान के बीच हुआ जिसमें शानवीर विजेता रहा। विजेता पहलवान को एक लाख तथा उपविजेता पहलवान को 80 हजार रुपये इनाम देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यातिथि कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि मिनी हरिद्वार जवाली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करवाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्हें मेला कमेटी ने शॉल, टोपी सहित स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियाल, डीएसपी जवाली वीर सिंह, एसएचओ देव राज शर्मा, मेला कमेटी अध्यक्ष राजिंदर राजू, एवी पठानिया, सौरभ चौधरी, अमित चौधरी, कर्ण मेहरा, सुरिंदर छिंदा, मनु शर्मा, अनु शर्मा सहित काफी लोग मौजूद रहे।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें