सतरूंडी नाले में बाढ़ आने से घंटों तक फंसे रहे मटर लेकर जा रहे दर्जनों वाहन

बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर बुधवार सुबह सतरूंडी नाले में अचानक बाढ़ आने से दर्जनों वाहन फंस गए। नाले में पानी का बहाव तेज होने के कारण किलाड़ से...

सतरूंडी नाले में बाढ़ आने से घंटों तक फंसे रहे मटर लेकर जा रहे दर्जनों वाहन

सतरूंडी नाले में बाढ़ आने से घंटों तक फंसे रहे मटर लेकर जा रहे दर्जनों वाहन

बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर बुधवार सुबह सतरूंडी नाले में अचानक बाढ़ आने से दर्जनों वाहन फंस गए।
नाले में पानी का बहाव तेज होने के कारण किलाड़ से तीसा की ओर मटर लेकर आ रही पिकअप गाड़ियां और टैक्सियां आगे नहीं बढ़ सकीं। इससे मार्ग पर कुछ समय के लिए आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। बुधवार देर शाम तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया था। ऐसे में पांगी की ओर से सब्जियां लेकर आए वाहन लाैट गए।
अमित कुमार, नरेश कुमार, कपिल कुमार, योगराज, संजीव कुमार, हरीश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह पहाड़ी क्षेत्र में हुई बारिश के बाद सतरूंडी नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया।
देखते ही देखते नाला उफान पर आ गया और तेज बहाव के कारण वाहन चालकों ने जोखिम उठाने के बजाय अपने वाहन रोक दिए। मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। बताया जा रहा है कि फंसे वाहनों में मटर की खेप लेकर पंजाब की ओर जा रही पिकअप गाड़ियां भी शामिल हैं।
इसके अलावा टैक्सियों और अन्य छोटे वाहनों में सवार लोग भी मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान सतरूंडी नाले में अक्सर पानी का बहाव बढ़ जाता है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने प्रशासन से नाले के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई।

कर्मचारी नाले में पानी का बहाव कम होने का इंतजार करते हुए मार्ग को सुरक्षित तरीके से बहाल करने में जुटे हैं। देर शाम तक बहाली का कार्य चलता रहा लेकिन सड़क बहाल नहीं हो पाई। अब वीरवार को दोबारा बहाली का कार्य शुरू होगा।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें