सिलिंडर न मिलने पर रेहड़ियां बंद, ढाबों पर भी कम कर दिया खाना बनाने का काम

पर्यटन स्थल खज्जियार में व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने के कारण पड़ा कारोबार पर असर रेहड़ियों पर चाउमिन, मोमो सहित अन्य खाद्य पदार्थ बनाकर आजीविका चल...

सिलिंडर न मिलने पर रेहड़ियां बंद, ढाबों पर भी कम कर दिया खाना बनाने का काम

सिलिंडर न मिलने पर रेहड़ियां बंद, ढाबों पर भी कम कर दिया खाना बनाने का काम

पर्यटन स्थल खज्जियार में व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने के कारण पड़ा कारोबार पर असर रेहड़ियों पर चाउमिन, मोमो सहित अन्य खाद्य पदार्थ बनाकर आजीविका चला रहे थे लोग

खज्जियार (चंबा)। व्यावसायिक गैस सिलिंडर न मिलने पर पर्यटन स्थल खज्जियार में रेहड़ी धारकों ने रेहड़ियां बंद कर दी हैं। ढाबों में खाना बनाने का काम कम कर दिया है। यही हाल होटलों में भी देखने को मिल रहा है।
रेहड़ियों पर चाउमिन और मोमो सहित अन्य खाद्य पदार्थ बनाकर लोग अपनी आजीविका चलाते थे। अब उन्हें व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। घरेलू सिलिंडर के इस्तेमाल करने को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग ने पहले ही सख्त आदेश जारी किए हैं। ऐसे में इन लोगों को अपनी आजीविका चलाना मुश्किल हो गया है।

लोगों में सुनील कुमार, विशाल, दीपू, धर्मेंद्र कुमार, चमन सिंह, रवि, सोनू और केवल कुमार ने बताया कि जो भी सैलानी पर्यटन स्थल खज्जियार में घूमने के लिए आते हैं, वे परिवार के साथ रेहड़ियों और ढाबों पर फास्ट फूड और खाना खाते हैं। व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने के कारण रेहड़ी धारक पर्यटकों को चाहकर भी फास्ट फूड नहीं खिला पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और विभाग से मांग की है कि पर्यटन स्थल खज्जियार में शीघ्र व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति करवाई जाए ताकि स्थानीय लोगों की आजीविका पर किसी प्रकार का असर न पड़े। अभी कुछ रेहड़ी धारकों ने अपनी रेहड़ियां बंद की हैं। आने वाले समय में यदि सिलिंडर नहीं मिले तो सभी रेहड़ियां यहां बंद हो जाएंगी

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें