निरीक्षण टीम ने स्कूल स्टाफ को इस बारे विशेष प्रयास करने के दिए निर्देश गुणवत्ता शिक्षा उपनिदेशक कमलेश ठाकुर की टीम ने राजकीय प्राथमिक पाठशाल...
निरीक्षण के दौरान पत्ता चला नियमित रूप से स्कूल नहीं पहुंचते हैं विद्यार्थी
निरीक्षण टीम ने स्कूल स्टाफ को इस बारे विशेष प्रयास करने के दिए निर्देश
गुणवत्ता शिक्षा उपनिदेशक कमलेश ठाकुर की टीम ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालू का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे गए, जिनका विद्यार्थियों ने तत्परता के साथ जवाब दिया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि विद्यार्थी नियमित रूप से स्कूल नहीं पहुंचते हैं। ऐसे में काफी बच्चे अनुपस्थित रहते हैं। बहरहाल, टीम ने स्कूल स्टाफ को इस बारे विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। निरीक्षण विंग के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी घुंघरू राम भी मौजूद रहे। उपनिदेशक कमलेश ठाकुर ने बताया कि विद्यालयों में पांचवीं व आठवीं कक्षा में कोई भी बच्चा यदि किसी कारणवश पास नहीं हो पता है तो उसके लिए रिमेडियल कक्षाओं की व्यवस्था की जाए। बच्चों को दो माह तक रिमेडियल कक्षाओं के तहत पढ़ाई करवाई जाए और बच्चों की परीक्षा ली जाए। इससे बच्चों को पास होने का अवसर मिलेगा। अगर दोबारा फेल हो जाता है तो पिछली कक्षा में ही रखा जाएगा। गौरतलब है कि विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा उपनिदेशक की ओर से निरीक्षण किया जा रहा है।