बनीखेत/बाथरी (चंबा)। ग्राम पंचायत बनीखेत के नगर पंचायत बनने के बाद अब घरों में बिजली और पानी के नए कनेक्शन लेने के लिए नगर पंचायत से एनओसी लेनी अनिवार...
बिजली और पानी के कनेक्शन, निर्माण के लिए एनओसी जरूरी
बनीखेत/बाथरी (चंबा)। ग्राम पंचायत बनीखेत के नगर पंचायत बनने के बाद अब घरों में बिजली और पानी के नए कनेक्शन लेने के लिए नगर पंचायत से एनओसी लेनी अनिवार्य होगी। साथ ही किसी भी प्रकार के नए निर्माण या पुराने भवन की मरम्मत के लिए भी अनुमति लेना और नक्शा पास करवाना अनिवार्य होगा।
बनीखेत कस्बा क्षेत्र पहले ग्राम पंचायत के अधीन आता था, जिसे प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 में नगर पंचायत का दर्जा दे दिया है। नगर पंचायत बनने के बाद अब यहां पहले ही तरह सात ही वार्ड होंगे। इनमें वार्ड नंबर 1 बैकुंठनगर, वार्ड 2 पुखरी, वार्ड 3 बनीखेत बस स्टैंड, वार्ड 4 बनीखेत जरेई-1, वार्ड 5 बनीखेत जरेई- 2, वार्ड 6 बनीखेत गांव और वार्ड 7 पद्दर होगा।
उधर, उपमंडलाधिकारी डलहौजी अनिल भारद्वाज का कहना है कि ग्राम पंचायत बनीखेत को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद नए नियम लागू हो गए हैं। इन पालना सभी को करनी होगी।