बनीखेत क्षेत्र में कल बंद रहे बिजली

बनीखेत (चंबा)। विद्युत उपमंडल डलहौजी के सहायक अभियंता इंद्रजीत वर्मा ने बताया कि 33/11 केवी सब-स्टेशन डलहौजी के अंतर्गत आने वाले 11 केवी बनीखेत फीडर क...

बनीखेत क्षेत्र में कल बंद रहे बिजली

बनीखेत क्षेत्र में कल बंद रहे बिजली

बनीखेत (चंबा)। विद्युत उपमंडल डलहौजी के सहायक अभियंता इंद्रजीत वर्मा ने बताया कि 33/11 केवी सब-स्टेशन डलहौजी के अंतर्गत आने वाले 11 केवी बनीखेत फीडर की एचटी-एलटी लाइनों की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव के चलते 20 जून (शनिवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि सुबह 11 से शाम 3 बजे तक और कार्य पूर्ण होने तक होटल नेचर वैली क्षेत्र, वाटिका, सुर्खिगला और तलोग सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह शटडाउन मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील है।