प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत जिले में पात्र परिवारों की महिलाओं को निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल...
पात्र परिवारों को निशुल्क मिलेंगे एलपीजी गैस कनेक्शन
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत जिले में पात्र परिवारों की महिलाओं को निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को आवश्यक दस्तावेजों में पूर्ण रूप से भरा हुआ केवाईसी फार्म, पहचान प्रमाण पत्र, पते का प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आवेदक सहित पूरे परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और वंचना घोषणा पत्र आदि प्रस्तुत करने होंगे।
योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को दिया जाएगा, जिनके किसी भी सदस्य के नाम पर पहले से एलपीजी कनेक्शन दर्ज न हो और जिनकी मासिक आय 10 हजार रुपये से कम हो। आवेदन करने वाले इच्छुक एवं पात्र परिवार की महिलाएं ऑनलाइन पोर्टल या कॉमन सर्विस सेंटर, नामांकन शिविर, हेल्प डेस्क या निकटतम एलपीजी वितरक कार्यालय में भी संपर्क कर सकती हैं।