अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला सांस्कृतिक उप समिति की बैठक सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त एवं स...
मिंजर की हर शाम सुरीली, कलाकार होंगे शार्ट लिस्ट
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला सांस्कृतिक उप समिति की बैठक सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त एवं समिति के संयोजक अमित मैहरा ने की। बैठक में मिंजर मेले के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के चयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
अतिरिक्त उपायुक्त ने समिति के सदस्यों को लोगों की रुचि और पसंद को ध्यान में रखते हुए कलाकारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसी सूची के आधार पर कलाकारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। बैठक में स्टेज लाइटिंग, साउंड व्यवस्था, स्टेज ऑर्केस्ट्रा तथा स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध करवाने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। समिति के गैर सरकारी सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कलाकारों के चयन को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 का आयोजन 26 जुलाई से 2 अगस्त तक किया जाएगा। मेले की सांस्कृतिक संध्याओं को आकर्षक बनाने के लिए समिति द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
ठक में जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, गैर सरकारी सदस्य जगदीश हांडा, संजीव सूरी, ललित भूषण, जीवन सलरिया, हेम ठाकुर, उमेश कुमार, नरेश राणा और कपिल भूषण सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थानीय कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों के चयन हेतु आडिशन प्रक्रिया मंगलवार चौदह जुलाई से पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा मे आरंभ होगी। मंगलवार को नगर परिषद चंबा के दायरे में आने वाले गायक व सांस्कृतिक दल हिस्सा ले सकेंगे। आडिशन प्रक्रिया को निष्पक्ष व सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से बाकायदा समिति का गठन किया गया है। समिति की परख में खरा उतरने वाले कलाकारों व सांस्कृतिक दलों को मिंजर मेला के सांस्कृतिक मंच पर प्रस्तुति का मौका दिया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त एवं मेला अधिकारी मिंजर मेला समिति अमित मैहरा ने बताया कि आडिशन प्रक्रिया बीस जुलाई तक जारी रहेगी। आडिशन प्रक्रिया का विस्तृत शेडयूल पहले ही जारी कर दिया गया है।