चौगान में प्रदर्शनी सह विधिक स्टाल का आगाज

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) चंबा की ओर से ऐतिहासिक चौगान में स्टाल संख्या-17 पर प्रदर्शनी सह विधिक जा...

चौगान में प्रदर्शनी सह विधिक स्टाल का आगाज

चौगान में प्रदर्शनी सह विधिक स्टाल का आगाज

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) चंबा की ओर से ऐतिहासिक चौगान में स्टाल संख्या-17 पर प्रदर्शनी सह विधिक जागरूकता स्टाल स्थापित किया गया। स्टाल का शुभारंभ रविवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा रमणीक शर्मा ने किया।

उन्होंने कहा कि आमजन को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रमुख उददेश्य है। स्टाल के माध्यम से आगंतुकों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्धारा संचालित निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, महिला एवं बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, नशा उन्मूलन, साइबर अपराध से बचाव तथा अन्य विधिक विषयों से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि वे 26 जुलाई से 2 अगस्त तक चौगान चंबा में स्थापित इस विधिक जागरूकता स्टाल का भ्रमण कर निशुल्क विधिक सहायता एवं विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्राप्त करें।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंबा निखिल अग्रवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एकांश कपिल, मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट विभूति, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रणव नेगी, मुख्य विधिक सहायता अधिवक्ता डीपी मल्होत्रा, जिला बार एसोसिएशन चंबा के अध्यक्ष अंकुश गुप्ता सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।