भरमौर से गौरीकुंड 3828, होली से 6255 रुपए किराया

विश्वप्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा 2026 के दौरान हेलीटैक्सी सेवा के लिए आनलाइन बुकिंग आरंभ हो गई है। मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालु 25 अगस्त से 20 सितंबर...

भरमौर से गौरीकुंड 3828, होली से 6255 रुपए किराया

भरमौर से गौरीकुंड 3828, होली से 6255 रुपए किराया

विश्वप्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा 2026 के दौरान हेलीटैक्सी सेवा के लिए आनलाइन बुकिंग आरंभ हो गई है। मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालु 25 अगस्त से 20 सितंबर तक हेलीटैक्सी सेवा का लाभ उठा सकेंगें। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने दी। उन्होंने साथ ही श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि हेलीकाप्टर सेवा की आनलाइन बुकिंग केवल श्री मणिमहेश यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करें। उन्हांने श्रद्धालुओं से अपील है कि किसी भी अनधिकृत वेबसाइट, लिंक या अन्य माध्यम से हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग न करें। बुकिंग करने से पूर्व यात्रा संबंधी दिशा-निर्देश, नियम एवं आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक पढ लें। उन्होंने बताया कि इस बार भरमौर से गौरीकुंड के लिए एकतरफा किराया 3828 रूपए रहेगा, जबकि होली से गौरीकुुंड के लिए एकतरफा किराया 6255 रुपए रहेगा। उन्होंने बताया कि इस बार थंबी एविएशन और चिपसन एविएशन विमानन कंपनियोंं को मणिमहेश यात्रा के दौरान हेलीटैक्सी सेवा के लिए अधिकृत किया गया है।

उन्होंने साथ ही बताया कि इस बार मणिमहेश यात्रा का अधिकारिक तौर पर आगाज 25 अगस्त से होगा। मणिमहेश यात्रा का समापन बीस सितंबर को होगा। मणिमहेश यात्रा में इस बार प्रतिदिन पांच हजार श्रद्धालुओं को यात्रा पर भेजने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए श्रद्धालु आनलाइन माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं। आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी तरह खोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि मणिमहेश यात्रा के सफल आयोजन के तमाम प्रबंधों को 25 अगस्त से पहले पूरा कर लिया जाएगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित आवागमन तथा यात्रा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन द्धारा व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।