अश्लील हरकतें करने पर प्राथमिकी दर्ज

उपमंडल की एक महिला ने व्यक्ति पर अश्लील हरकतें करने, रास्ता रोककर डराने-धमकाने की शिकायत पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर...

अश्लील हरकतें करने पर प्राथमिकी दर्ज

अश्लील हरकतें करने पर प्राथमिकी दर्ज

उपमंडल की एक महिला ने व्यक्ति पर अश्लील हरकतें करने, रास्ता रोककर डराने-धमकाने की शिकायत पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसका पड़ोसी आए दिन उसके साथ अभद्र व्यवहार, अश्लील इशारे करने और डराने-धमकाने की कोशिश करता रहता है। 26 मई को शाम के करीब सात बजे वह सैर करने गई थी। अचानक आरोपी तेजरफ्तार से अपनी कार में वहां पहुंचा और कार से बाहर निकल कर उसके आगे खड़ा हो गया। पीड़िता ने बताया कि जैसे-तैसे कर वह वहां से निकलकर घर पहुंची और अपने पति, सास-ससुर और अपनी भाभी को पूरी बात बताई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी पर पहले भी प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। बावजूद इसके वह अपनी हरकतों से पीछे नहीं हट रहा है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। चंबा के एसपी विजय सकलानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपी को पूछताछ के लिए थाने में तलब किया गया है।