सलूणी उपमंडल की पंचायत देवगाह, मुड़ाह, डियूर, भांदल और सुंडला में मंगलवार रात को बिजली गिरने से पांच ट्रांसफार्मर जल गए, जिससे 5,000 लोग बिना बिजली के...
सलूणी में बिजली गिरने से पांच ट्रांसफार्मर जले, पांच पंचायतों में आपूर्ति ठप
सलूणी उपमंडल की पंचायत देवगाह, मुड़ाह, डियूर, भांदल और सुंडला में मंगलवार रात को बिजली गिरने से पांच ट्रांसफार्मर जल गए, जिससे 5,000 लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से न केवल घरों में रोशनी चली गई बल्कि मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हुआ। ग्रामीण कमल कुमार, सुनील कुमार, प्रेम सिंह, पीयूष कुमार, पूर्ण चंद, कर्म सिंह, बलदेव सिंह और सन्नी सिंह ने कहा कि घरों में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप है। वहीं, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद बोर्ड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है और एक-दो दिन के भीतर सभी प्रभावित स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए जाएंगे।