घरों तक पहुंचीं जंगल से उठीं लपटें, बाल्टियां लेकर आग बुझाने दौड़े लोग

आग ने जब जंगल की सीमाएं लांघकर आबादी की ओर कदम बढ़ाए तो तला गांव में हर मिनट भारी पड़ने लगा। तेज हवाओं के सहारे बढ़ रहीं लपटें घरों और गोशालाओं के कर...

घरों तक पहुंचीं जंगल से उठीं लपटें, बाल्टियां लेकर आग बुझाने दौड़े लोग

घरों तक पहुंचीं जंगल से उठीं लपटें, बाल्टियां लेकर आग बुझाने दौड़े लोग

आग ने जब जंगल की सीमाएं लांघकर आबादी की ओर कदम बढ़ाए तो तला गांव में हर मिनट भारी पड़ने लगा।
तेज हवाओं के सहारे बढ़ रहीं लपटें घरों और गोशालाओं के करीब पहुंचीं तो ग्रामीणों ने पानी की टंकियों और बाल्टियों के सहारे आग के खिलाफ जंग छेड़ दी। उपमंडल डलहौजी के बौंखरी मोड़ के समीप स्थित तला गांव में बुधवार दोपहर को अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग गांव के नजदीक पहुंच गई। इससे कई घर और गोशालाएं आग की चपेट में आने से बच गए।
स्थानीय लोगों बचन सिंह, दलीप कुमार, योगराज, दिनेश कुमार ने आग को बढ़ता देख तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने अपने घरों में लगी पानी की टंकियों से पानी निकालकर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते उन्होंने प्रयास नहीं किए होते तो कई मकान आग की चपेट में आ सकते थे। घटना की सूचना मिलते ही बनीखेत से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गांव को संभावित नुकसान से बचा लिया गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि समय पर टीम के पहुंचने से उनके घर सुरक्षित बच गए। वहीं, क्षेत्र में लगातार बढ़ रही जंगल की आग की घटनाओं को लेकर लोगों ने चिंता जताई है और वन विभाग से आग रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल की आग तेज हवाओं के कारण तेजी से गांव की ओर बढ़ रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और तुरंत प्रशासन को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की समय पर कार्रवाई और ग्रामीणों की सतर्कता से तला गांव को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। उधर, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।