डलहौजी/खज्जियार(चंबा)। प्रसिद्ध पोहलानी माता मंदिर के कपाट पहली बार 69 दिन के लिए बंद रहेंगे। रविवार को मंदिर के प्रांगण में गुर राजकुमार और बृजलाल ने...
पहली बार 69 दिन बंद रहेंगे पोहलानी माता मंदिर के कपाट
डलहौजी/खज्जियार(चंबा)। प्रसिद्ध पोहलानी माता मंदिर के कपाट पहली बार 69 दिन के लिए बंद रहेंगे। रविवार को मंदिर के प्रांगण में गुर राजकुमार और बृजलाल ने माता की चौकी में यह निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी ने निर्णय लिया कि अब हर वर्ष मंदिर के कपाट तीन महीने के लिए बंद रहेंगे। 14 मार्च को मंदिर के कपाट खुलने के बाद ही श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकेंगे। इन तीन महीनों के बीच मंदिर में न कोई जागरण होगा, न कोई जातर होगी। जिस मंदिर मंदिर के कपाट खुलेंगे, उस दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इतिहास में इससे पहले कभी भी मंदिर के कपाट बंद नहीं किए गए।