वन विभाग ने पकड़ीं अवैध रूप से रखी साढ़े तीन क्विंटल कशमल

चंबा। वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से निकालकर रखी साढ़े तीन क्विंटल कशमल की खेप पकड़ी है। वन विभाग की टीम को सलोह बीट के रूटीन चेकिंग के दौरान यह सफलता...

वन विभाग ने पकड़ीं अवैध रूप से रखी साढ़े तीन क्विंटल कशमल

वन विभाग ने पकड़ीं अवैध रूप से रखी साढ़े तीन क्विंटल कशमल

चंबा। वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से निकालकर रखी साढ़े तीन क्विंटल कशमल की खेप पकड़ी है। वन विभाग की टीम को सलोह बीट के रूटीन चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली।
वन विभाग की टीम ने कशमल की जड़ों को कब्जे में ले लिया है। वन विभाग की टीम ने वन परिक्षेत्र अधिकारी की टीम में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से कशमल की खरीद-फरोख्त करने वालों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने साफ किया है कि आगामी दिनों में भी इस प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

चंबा जिले में प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली कशमल की जड़ें अब बाहरी राज्यों में स्थित औषधि कारखानों में दवा निर्माण के काम आती हैं। कशमल के पत्तों से लेकर जड़ों तक का उपयोग मधुमेह (शुगर), पीलिया, बवासीर और आंखों के रोगों के उपचार में प्रयोग होने वाली औषधियों में किया जाता है। ऐसे में कशमल निकालने को लेकर ठेकेदार वन विभाग की ओर से लाइसेंस लेते हैं। इससे चिह्नित की गई जगहों से कशमल को निकाला जा सके। बावजूद इसके मुनाफा कमाने के चक्कर में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को प्रलोभन देकर भी ठेकेदार प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली कशमल का अवैध खनन करवाते हैं। जिन पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग की टीम रूटीन चेकिंग और नाकेबंदी तक करती है। इसी क्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी मसरूंड की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने रूटीन चेकिंग के दौरान सलोह बीट से साढ़े तीन क्विंटल कशमल की खेप पकड़ी है। हालांकि, कशमल कहां से आई और यहां किसने रखी है, इस बारे में अभी तक विभाग को जानकारी नहीं मिली है। वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी हितेश्वर सिंह ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान साढ़े तीन क्विंटल कशमल की खेप को पकड़ा गया है। विभाग की ओर से आगे भी चेकिंग का क्रम जारी रखा जाएगा।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें