स्थानीय निवासी और प्रशासनिक अधिकारी आग बुझाने के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं। कंडाघाट के क्यारीघाट गांव क्षेत्र में भीषण जंगल की आग फैल गई है। स...
कंडाघाट में फैली जंगल की आग, स्थानीय लोग और सरकारी अधिकारी बुझाने में जुटे
स्थानीय निवासी और प्रशासनिक अधिकारी आग बुझाने के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं।
कंडाघाट के क्यारीघाट गांव क्षेत्र में भीषण जंगल की आग फैल गई है। स्थानीय निवासी और प्रशासनिक अधिकारी आग बुझाने के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं। वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं हैं...लेकिन जंगल का क्षेत्रफल ज्यादा होने की वजह से आग पर काबू पाने में दिक्कतें आ रही हैं...हालांकि स्थान लोग, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई हैं
कंडाघाट में फैली जंगल की आग को बुझाने के लिए स्थानीय लोग और वन विभाग के अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। गर्मी और सूखी हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे आसपास के जंगलों और वन्यजीवों को खतरा पैदा हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, दमकल कर्मी, वन विभाग की टीमें और ग्रामीण मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। कई जगहों पर पेड़ों और झाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने लोगों से जंगलों में आग या ज्वलनशील वस्तुएँ न फेंकने की अपील की है।