चिकन कॉर्नर से चार लीटर कच्ची शराब बरामद

पुलिस थाना चंबा की टीम ने पुखरी-मसरूंड मार्ग पर वन विभाग के विश्राम गृह के समीप एक चिकन कॉर्नर की दुकान से चार लीटर कच्ची शराब लाहण बरामद की है। पुलिस...

चिकन कॉर्नर से चार लीटर कच्ची शराब बरामद

चिकन कॉर्नर से चार लीटर कच्ची शराब बरामद

पुलिस थाना चंबा की टीम ने पुखरी-मसरूंड मार्ग पर वन विभाग के विश्राम गृह के समीप एक चिकन कॉर्नर की दुकान से चार लीटर कच्ची शराब लाहण बरामद की है। पुलिस ने दुकानदार अंकित कुमार निवासी गांव भटका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी चंबा हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि उक्त दुकानदार अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और दुकान में तलाशी के दौरान लाहण बरामद की। मामले की जांच की जा रही है।