मणिमहेश कैलाश पर्वत पर अगस्त के महीने में हुई बर्फबारी मणिमहेश कैलाश पर्वत पर अगस्त के महीने में बर्फबारी हुई है। इससे तापमान में एकाएक काफी...
कैलाश पर्वत पर हुई ताजा बर्फबारी, यात्री ठिठुरने को मजबूर
मणिमहेश कैलाश पर्वत पर अगस्त के महीने में हुई बर्फबारी
मणिमहेश कैलाश पर्वत पर अगस्त के महीने में बर्फबारी हुई है। इससे तापमान में एकाएक काफी गिरावट हो गई। डल झील पर शेष रुके यात्री ठिठुरने को मजबूर हो गए। बता दें कि जो यात्री अपने घरों से मात्र दो या तीन दिनों की यात्रा का शैड्यूल बना कर निकले थे, उन्हें बारिश और खराब रास्तों के चलते एक सप्ताह से अधिक समय यहां हो गया है। समूचे भरमौर में टैलीफोन तथा मोबाइल कंपनियों की त्रुटिपूर्ण सिग्नल व्यवस्था के चलते हजारों उपभोक्ता अपनों का हाल जानने तथा उनका पता लगाने को दो दिनों से तरस गए हैं। पूरे भरमौर में किसी भी दूरसंचार कंपनी का नैटवर्क नहीं है। भारी बरसात के चलते खराब सड़कों के कारण यात्रियों के चिंतित परिवार भी परेशान हैं। कोई यात्री अपने ट्रुप से अलग हो जाए तो उसे ढूंढना मुश्किल हो गया है। इस तरह की लचर मोबाइल फोन की सिग्नल की व्यवस्था से समूचा भरमौर उपमंडल भी परेशान हो गया है।