ग्राम पंचायत द्रेकड़ी के जिलोह में गोशाला ढही, बाल-बाल बचे मवेशी

घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रधान आशा कुमारी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का लिया जायजा विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत द्रेकड़ी के गांव जिलोह नि...

ग्राम पंचायत द्रेकड़ी के जिलोह में गोशाला ढही, बाल-बाल बचे मवेशी

ग्राम पंचायत द्रेकड़ी के जिलोह में गोशाला ढही, बाल-बाल बचे मवेशी

घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रधान आशा कुमारी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का लिया जायजा

विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत द्रेकड़ी के गांव जिलोह निवासी विनोद कुमार पुत्र सेखु की गोशाला मूसलाधार बारिश के कारण ढह गई। गोशाला के अंदर मवेशी बंधे हुए थे। गनीमत यह रही कि गांववासियों की सूझबूझ से समय रहते मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि मवेशियों को इस दौरान चोटें आईं हैं। प्रभावित विनोद कुमार का परिवार बीपीएल श्रेणी से संबंधित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रधान आशा कुमारी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राजस्व विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचित किया और आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवार को शीघ्र ही सरकारी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।