शराब पीकर स्कूल पहुंचे मुख्याध्यापक, चंबा में शिक्षक का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने बिठाई जांच

जिला के एक सरकारी स्कूल के मुख्याध्यापक के शराब पीकर ड्यूटी पर पहुंचने का आरोप लगाया है। शिक्षा विभाग की ओर से अभिभावकों की शिकायत पर मुख्याध्यापक के...

शराब पीकर स्कूल पहुंचे मुख्याध्यापक, चंबा में शिक्षक का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने बिठाई जांच

शराब पीकर स्कूल पहुंचे मुख्याध्यापक, चंबा में शिक्षक का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने बिठाई जांच

जिला के एक सरकारी स्कूल के मुख्याध्यापक के शराब पीकर ड्यूटी पर पहुंचने का आरोप लगाया है। शिक्षा विभाग की ओर से अभिभावकों की शिकायत पर मुख्याध्यापक के खिलाफ विभागीय जांच बिठा दी गई है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्याध्यापक मुंह छिपाते हुए भागते दिख रहे हैं। हालांकि सच्चाई विभागीय जांच के बाद ही सामने आएगी। मंगलवार को मुख्याध्यापक जब स्कूल पहुंचे, तो उनके पैर डगमगा रहे थे।

इसके अलावा मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। ग्रामीणों ने जब उन्हें इस हालत में देखा तो इसकी शिकायत उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन से की। शिकायत मिलते ही उपनिदेशक ने क्षेत्र के एक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को संबंधित स्कूल का निरीक्षण कर तथा स्थिति का जायजा लेने के आदेश जारी किए। इसके बाद प्रधानाचार्य स्कूल पहुंचे और जांच की। अब जांच रिपोर्ट उपनिदेशक को भेजी जाएगी। शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर चंबा विकास महाजन ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद इन्क्वायरी बिठा दी है। बग्गी स्कूल के प्रधानाचार्य को जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं।