हिमाचल प्रदेश में बीती रात को कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई है. शिमला के रामपुर से सटे कुल्लू जिले के निरमंड में भारी बारिश की वजह से फ्लैश फ्लड आय...
हिमाचल में भारी बारिश, निरमंड में प्राइमरी स्कूल पर लैंडस्लाइड, ठियोग बाइपास में कार पर भूस्खलन, आज 4 जिलों में अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में बीती रात को कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई है. शिमला के रामपुर से सटे कुल्लू जिले के निरमंड में भारी बारिश की वजह से फ्लैश फ्लड आया है. यहां पर निरमंड में टिकरी कैंची का नाला उफान पर है और छोए-छोए नाले ने रौद्र रूप दिखाया है. भारी बारिश और भूस्खलन से निरमंड खंड का राजकीय प्राथमिक विद्यालय पांकवा ध्वस्त हो गया है और इस पर भूस्खलन के बाद मलबा गिरा है.
बीती रात की बरसात के कारण ठियोग बाइपास पर प्रेम घाट चौक के भूस्खलन से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई है. कार सड़क किनारे पार्क की गई थी.
मौसम विज्ञान विभाग के शिमला केंद्र ने हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में सोमवार को भारी बारिश होने का अनुमान जताया है और कांगड़ा, बिलासपुर, चंबा तथा सिरमौर के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.मौसम विभाग ने केंद्र ने राज्य में आठ अगस्त तक लगातार बारिश का भी अनुमान जताया है. इससे पहले, रविवार को हिमाचल के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई.