हिमाचल में 28 जुलाई तक भारी बारिश का दौर, कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा

आईएमडी शिमला ने 22 से 28 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। चंब...

हिमाचल में 28 जुलाई तक भारी बारिश का दौर, कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा

हिमाचल में 28 जुलाई तक भारी बारिश का दौर, कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा

आईएमडी शिमला ने 22 से 28 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला समेत कई जिलों में भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और जलभराव का खतरा जताया गया है। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शिमला केंद्र ने 22 से 28 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बुलेटिन के अनुसार 22 जुलाई को चंबा और कांगड़ा में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं मंडी, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, ऊना और अन्य जिलों में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। अगले कई दिनों तक भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, नदियों और नालों के जलस्तर में वृद्धि, जलभराव, सड़कें फिसलन भरी होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। बागवानी और कृषि को भी नुकसान पहुंच सकता है। आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचें। मौसम संबंधी अलर्ट पर नजर रखें तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।