लूणा के पास दरकी पहाड़ी, दो घंटे तक थमे गाडिय़ों के पहिए

चंबा-भरमौर एनएच पर लूणा के समीप पहाड़ी दरकने से रविवार सवेरे भूस्खलन होने से करीब दो घंटे वाहनों के पहिए थमे रहे। इस दौरान एनएच के दोनों ओर वाहनों की...

लूणा के पास दरकी पहाड़ी, दो घंटे तक थमे गाडिय़ों के पहिए

लूणा के पास दरकी पहाड़ी, दो घंटे तक थमे गाडिय़ों के पहिए

चंबा-भरमौर एनएच पर लूणा के समीप पहाड़ी दरकने से रविवार सवेरे भूस्खलन होने से करीब दो घंटे वाहनों के पहिए थमे रहे। इस दौरान एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। एनएच बंद होने से भरमौर व होली रूट पर दौडऩे वाली निजी व सरकारी बसें भी बीच राह में फंस गई। एनएच प्रबंधन ने मार्ग बंद होने की सूचना पाते ही जेसीबी मशीन संग मौके पर पहुंचकर भारी-भरकम चट्टानों को हटाकर वाहनों की आवाजाही को सामान्य बनाया गया। इसके बाद ही बीच राह में फंसे वाहनों ने गंतव्य की राह पकड़ी।

जानकारी के अनुसार रविवार सवेरे करीब छह बजे लूणा के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी-भरकम चट्टानें आ गिरने से भरमौर एनएच पर वाहनों की आवाजाही ठप्प होकर रह गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान मार्ग से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। अन्यथा जान व माल के नुकसान की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता था। इसी बीच भरमौर एनएच बंद होने की सूचना तुरंत एनएच प्रबंधन को दी गई। सूचना पाते ही एनएच प्रबंधन की टीम जेसीबी मशीन संग मौके पर पहुंचकर यातायात बहाली के काम में जुट गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी मशीनों के सहयोग से भारी-भरकम चट्टानों को हटाकर वाहनों की आवाजाही को दोबारा सामान्य बनाया।

कनिष्ठ अभियंता के बोल
एनएच मंडल चंबा के कनिष्ठ अभियंता ईं गजन राणा ने बताया कि लूणा के पास पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टानें गिरने से वाहनों की आवाजाही बाधित हुई थी। उन्होंने बताया कि एनएच से चट्टानें हटाकर वाहनों की आवाजाही को बहाल कर दिया गया है।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें