दिल्ली में धमाके के बाद हिमाचल भी अलर्ट पर

पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने के दिए गए निर्देश दिल्ली में लाल किले...

दिल्ली में धमाके के बाद हिमाचल भी अलर्ट पर

दिल्ली में धमाके के बाद हिमाचल भी अलर्ट पर

पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने के दिए गए निर्देश

दिल्ली में लाल किले के समीप सोमवार को हुए धमाके के बाद प्रदेश में भी सुरक्षा का पहरा बढ़ा दिया गया है। साथ ही एहतियातन तौर पर हिमाचल पुलिस अलर्ट पर है। सूचना के अनुसार पुलिस मुख्यालय की तरफ से भी सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अन्य सुरक्षा एजैंसी भी अलर्ट पर है। पुलिस मुख्यालय से अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वही प्रदेश की सीमाओं में प्रवेश करने वाले वाहनों की गहनता से पड़ताल की जा रही है। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सतर्कता बरतने और होटल सहित अन्य स्थानों में ठहरने वालों की जांच करने को कहा गया है।

अरविंद दिग्विजय नेगी डीआईजी पदोन्नत

प्रदेश सरकार ने एसपी (एनसीबी) सीआईडी अरविंद दिग्विजय नेगी को डीआईजी पद पर पदोन्नत किया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। उनकी यह पदोन्नति 1 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। अरविंद दिग्विजय नेगी तेजतर्रार पुलिस अधिकारियों में शुमार हैं।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें