हिमाचल प्रदेश में लगातार मौसम साफ रहने से अब गर्मी बढ़ने लगी है. पिछले 24 घंटों में अधिकांश स्टेशनों के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. जब...
हिमाचल में नॉर्मल से 30% कम बारिश:अगले 4 दिन खिलेगी धूप, तापमान में आएगा उछाल, 23 को ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में लगातार मौसम साफ रहने से अब गर्मी बढ़ने लगी है. पिछले 24 घंटों में अधिकांश स्टेशनों के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. जबकि कई जगहों पर न्युनतम तापमान सामान्य या सामान्य के करीब रहा. वहीं ऊंचे पहाड़ों पर न्यूनतम पारा माइनस -9 से 2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, मध्यम पहाड़ों पर 2 से 10 डिग्री और राज्य भर के मैदानी इलाकों में 5 से 12 डिग्री सेल्सियस की बीच न्यूनतम पारा दर्ज किया गया. इस दौरान प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम पारा कुकुमसेरी में माइनस -8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम पारा ऊना में 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा.
राजधानी शिमला, पालमपुर और बिलापसुर में एक समान न्यूनतम पारा 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि ऊना में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं मैदानी इलाकों में बिलासपुर में घना कोहरा छाया रहा जबकि मंडी ने हल्का कोहरा छाया रहा. वहीं अब मौसम साफ रहने से लाहौल स्पीति में भी सड़को से बर्फ हटने का काम किया गया है. ऐसे में अब कुल्लू से केलांग के लिए बस सेवा भी बहाल कर दी गई है. ऐसे में सोमवार से कुल्लू से केलांग बस सेवा को फिर से शुरू करने से अब स्थानीय लोग और पर्यटकों को भी अब आसानी होगी. प्रदेश में सब आगामी दिनों में भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया गया है.
मौसम को लेकर क्या है चेतावनी?
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार अब प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने वाला है. हालांकि इस दौरान 18 फरवरी को राज्य में ऊंची पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. जबकि सप्ताह के शेष दिनों में राज्यों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य में अधिकांश और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है.