Himachal Weather : ठंड से जाम होने लगा हिमाचल, इन जिलों में नौ तक कोहरे का यलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश ठंड से जाम होने लगा है और सोमवार सुबह प्रदेश के पांच स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइन्स में दर्ज हुआ है। सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा स...

Himachal Weather : ठंड से जाम होने लगा हिमाचल, इन जिलों में नौ तक कोहरे का यलो अलर्ट

Himachal Weather : ठंड से जाम होने लगा हिमाचल, इन जिलों में नौ तक कोहरे का यलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश ठंड से जाम होने लगा है और सोमवार सुबह प्रदेश के पांच स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइन्स में दर्ज हुआ है। सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा सुबह-शाम प्रदेश भर में अधिक ठंड महसूस हुई। साथ ही कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड से पेयजल पाइपें भी जाम हो गईं। इस बीच प्रदेश के चंबा और लाहुल-स्पीति की ऊंचाई वाली पहाडिय़ों पर सोमवार को हल्की बर्फबारी भी दर्ज की है। सोमवार सुबह प्रदेश के पांच स्थानों ताबो, कुकमसेरी, कल्पा, नारकंडा और सोलन में न्यूनतम तापमान माइन्स में दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश की ऊंचाई वाली पहाडिय़ों पर एक-दो स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना जताई है और सात जिलों के अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में माइन्स दस से शून्य डिग्री सेल्सियस, मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में माइन्स एक से छह डिग्री सेल्सियस और राज्य भर के निचले पहाड़ी व मैदानी इलाकों में पांच से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रिकार्ड किया गया है।ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन व सिरमौर जिला के कुछ भागों में लगातार नौ जनवरी तक कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया।