Himachal Weather : शीतलहर की चपेट में समूचा हिमाचल, जानिए कब तक सताएगा कोहरा

हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड के चलते कंपकंपाती सर्दी का आगाज हो गया है। राज्य के कई क्षेत्रों में चल रही शीतलहर से समूचा प्रदेश कड़ाके की ठंड और घन...

Himachal Weather : शीतलहर की चपेट में समूचा हिमाचल, जानिए कब तक सताएगा कोहरा

Himachal Weather : शीतलहर की चपेट में समूचा हिमाचल, जानिए कब तक सताएगा कोहरा

हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड के चलते कंपकंपाती सर्दी का आगाज हो गया है। राज्य के कई क्षेत्रों में चल रही शीतलहर से समूचा प्रदेश कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में आ गया है। जनवरी महीने के शुरुआती दिनों में ही ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ी और जनजातीय इलाकों में तापमान माइनस में पहुंच गया है, जबकि मैदानी और निचले क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। इस सीजन में सर्दियों में भी अपेक्षाकृत गर्म रहने वाले हिल स्टेशन शिमला में अब सर्दी तीखी हो गई है। बीते कुछ दिनों से शिमला का न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

 राज्य के जनजातीय और ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, चंबा और शिमला जिले के ऊपरी क्षेत्रों में जल स्रोतों का पानी जम गया है, जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।

आगामी 6 दिनों तक साफ रहेगा मौसम

विभाग ने अगले छह दिनों यानी 12 जनवरी तक प्रदेश में मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है, लेकिन इसके साथ ही निचले और मैदानी इलाकों में 10 जनवरी तक सुबह और देर शाम घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।