ऊना ब्लॉक के तहत पड़ते नंगड़ा ग्राम पंचायत से कैलाश मान सरोवर की यात्रा पर गए दंपति का नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद से उनके परिजनों से संपर्क नह...
नेपाल त्रासदी में हिमाचली दंपति लापता, काठमांडू पहुंचे परिजन, कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर आए थे पति-पत्नी
ऊना ब्लॉक के तहत पड़ते नंगड़ा ग्राम पंचायत से कैलाश मान सरोवर की यात्रा पर गए दंपति का नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद से उनके परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है। मूलत: पालमपुर के बीड़ निवासी नंगड़ा से नीलम शर्मा व उसके पति रमेश शर्मा कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए निकले थे। वह 26 अगस्त को नेपाल में मौजूद थे। आखिरी बार उनसे उसी दिन सुबह उनका अपने परिजनों से संपर्क हुआ था। यह दोनो अमरीका में सैटल हो चुके है। न्यूयार्क और न्यूजजर्सी से निकले भारतीय मूल के श्रद्धालुओं के साथ यह दोनों कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए नेपाल पहुंचे थे।
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद से इनके साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया है। नीलम व रमेश शर्मा से परिवार लगातार संपर्क कर रहा है, लेकिन उनसे किसी प्रकार की कोई बातचीत नहीं हो पा रही है। इनकी बेटी डा. राधिका और उनके पति डा. पूजन दोनों की तलाश के लिए काठमांडू पहुंचे हैं। दोनों का पता लगाने के लिए वह हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। किसी भी प्रकार से इस दंपति से संपर्क नहीं हो पा रहा है। यह दंपति नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद आगामी यात्रा के लिए निकला था। इसी दिन प्रलयकारी बाढ़ आई थी और उसी दिन से यह दोनों लापता हैं।