पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। हिमाचल प्रदेश में पश्चिम...
हिमाचल में अच्छी बारिश-बर्फबारी की उम्मीद जगी, जानें क्या कहता है ताजा पूर्वानुमान
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उधर, हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड लगातार जारी है। 19 स्थानों पर रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा है। इनमें से पांच जगह शून्य व तीन स्थानों पर माइनस में दर्ज किया गया है। पहाड़ी से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। राजधानी शिमला में हालांकि तापमान इन दिनों सामान्य से अधिक चल रहा है लेकिन जिले के अन्य क्षेत्रों में पारे में गिरावट आई है। बरठीं, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना में शीतलहर दर्ज की गई। वहीं बिलासपुर, पांवटा साहिब और ऊना में कोहरा छाया रहा।