कोटी चौक के पास खराब हो गई एचआरटीसी बस

चंबा-तीसा मार्ग पर यात्रियों को एक बार फिर निगम की बस सेवा में अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। तीसा से चंबा आ रही निगम की बस कोटी चौक के समीप खराब हो गई...

कोटी चौक के पास खराब हो गई एचआरटीसी बस

कोटी चौक के पास खराब हो गई एचआरटीसी बस

चंबा-तीसा मार्ग पर यात्रियों को एक बार फिर निगम की बस सेवा में अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। तीसा से चंबा आ रही निगम की बस कोटी चौक के समीप खराब हो गई। इससे यात्रियों को काफी देर तक परेशान होना पड़ा।
यात्रियों का आरोप है कि मौके पर न तो कोई मेकेनिक पहुंचा और न ही यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई। ऐसे में बस में सवार यात्रियों को मजबूरन निजी बस के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।

जुगल कुमार, शुभम कुमार, काजल, सोनल, हितेश कुमार और सरोज देवी ने बताया कि उन्हें अतिरिक्त किराया देकर निजी बस से चंबा पहुंचना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकारी बसों पर निर्भर रहने वाले यात्रियों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीच रास्ते में बस खराब होने के बाद सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, बच्चों और अधिक सामान लेकर सफर करने वाले लोगों को होती है। कई बार बसें बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं लेकिन यात्रियों को समय पर वैकल्पिक सुविधा नहीं मिल पाती। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि लंबे रूटों पर चलने वाली बसों की तकनीकी स्थिति की नियमित जांच की जाए और आपात स्थिति में यात्रियों के लिए तुरंत दूसरी बस या मरम्मत की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उधर, बस अड्डा प्रभारी सरदार मोहम्मद ने बताया कि बस की मरम्मत के लिए मेकेनिक भेजा जाएगा। बस को दोबारा रूट पर भेजा जाएगा।