पांच दिन से कोटी पुल के पास खड़ी एचआरटीसी बस, लग रहा जाम

कोटी पुल के पास एचआरटीसी के चंबा डिपो की बस पांच दिन से खड़ी है। बस चंबा से सलूणी की ओर जा रही थी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते यह इस मार्ग पर ही रुक गई...

पांच दिन से कोटी पुल के पास खड़ी एचआरटीसी बस, लग रहा जाम

पांच दिन से कोटी पुल के पास खड़ी एचआरटीसी बस, लग रहा जाम

कोटी पुल के पास एचआरटीसी के चंबा डिपो की बस पांच दिन से खड़ी है। बस चंबा से सलूणी की ओर जा रही थी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते यह इस मार्ग पर ही रुक गई। बस के खड़ी रहने की वजह से यह सड़क जाम का कारण बन रही है, विशेषकर तब जब आमने-सामने से बड़ी गाड़ियां गुजरती हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार परिवहन निगम की ओर से अब तक कोई मेकेनिक बस की मरम्मत के लिए नहीं आया है। जीवन कुमार, रोहित कुमार, कर्म चंद, मनीष कुमार और जगदीश कुमार ने बताया कि हर सप्ताह सरकारी बसें आधे रास्ते ही हांफ जाती है। इससे सवारियों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने परिवहन निगम से मांग की है कि बस की मरम्मत करवाकर उसे रूट पर भेजा जाए। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि मेकेनिक को भेज बस को दुरुस्त करवाकर रूट पर भेजा जाएगा।