सौ युवाओं को सुरक्षा गार्ड बनने का मौका

चंबा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का मौका आया है। जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंड...

सौ युवाओं को सुरक्षा गार्ड बनने का मौका

सौ युवाओं को सुरक्षा गार्ड बनने का मौका

चंबा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का मौका आया है। जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर के लिए सुरक्षा गार्ड के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।


इसके लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर 7 से 11 सितंबर तक कैंपस इंटरव्यू आयोजित होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को एक माह के प्रशिक्षण के बाद 17 हजार से 24 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ अन्य लाभ दिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि भर्ती के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं या इससे अधिक और आयु 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए होगी। अभ्यर्थी की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर या इससे अधिक तथा वजन 55 से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।

कैंपस इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा साथ लाना होगा। सभी स्थानों पर साक्षात्कार का समय सुबह 10:30 से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी तरह का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
यहां होंगे इंटरव्यू
7 सितंबर : उप रोजगार कार्यालय भरमौर
8 सितंबर : जिला रोजगार कार्यालय चंबा
9 सितंबर : उप रोजगार कार्यालय डलहौजी
10 सितंबर: उप रोजगार कार्यालय सुंडला
11 सितंबर : उप रोजगार कार्यालय तीसा

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें