हिमाचल प्रदेश के शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को गणतंत्र दिवस पर मानव बम हमले की धमकी मिली, मामला सदर थाना में दर्ज हुआ, जांच जारी है, प...
गणतंत्र दिवस पर तिरंगा झंडा फहराएंगे तो...’, CM सुक्खू को बम ब्लास्ट में उड़ाने की धमकी वाली ईमेल में क्या लिखा है
हिमाचल प्रदेश के शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को गणतंत्र दिवस पर मानव बम हमले की धमकी मिली, मामला सदर थाना में दर्ज हुआ, जांच जारी है, पहले भी गुरुवंत पन्नू ने धमकी दी थी.डीसी की मेल पर यह धमकी दी गई है. इससे पहले भी इसी तरह की धमकियां आ चुकी हैं.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बम ब्लास्ट में उड़ाने की धमकी मिली है. गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिमला में राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर मानव बम हमले की धमकी मिली है. यह धमकी जिला उपायुक्त शिमला की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई, जिसमें 26 जनवरी के कार्यक्रम को निशाना बनाने की बात कही गई है.
जानकारी के अनुसार, धमकी भरा यह ई-मेल अज्ञात आईडी से भेजा गया था. उपायुक्त कार्यालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिमला के संज्ञान में लाया,जिसके बाद सदर थाना शिमला में मामला दर्ज कर लिया गया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
शिमला पुलिस के अनुसार, थाना सदर में U/S 351(3), 353(1)(b), 152 BNS में केस दर्ज किया गया है. canyoutextmeback@gmail.com ई-मेल से यह धमकी दी गई थी. मेल में एक अनजान व्यक्ति ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अफवाहें/झूठी जानकारी भेजी है, जिसका मकसद लोगों में डर या दहशत फैलाना था.