बैजनाथ में बेटे ने ली पिता की जान, पहले माता से की मारपीट, फिर बाप पर बरसाए लात-घूंसे, मौके पर तोड़ा दम

बैजनाथ के नगेहड़ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेटे ने पहले अपनी मां को जमकर पीटा, फिर 78 वर्षीय बुजुर्ग पिता पर लात-घूंसे बरसाकर उ...

बैजनाथ में बेटे ने ली पिता की जान, पहले माता से की मारपीट, फिर बाप पर बरसाए लात-घूंसे, मौके पर तोड़ा दम

बैजनाथ में बेटे ने ली पिता की जान, पहले माता से की मारपीट, फिर बाप पर बरसाए लात-घूंसे, मौके पर तोड़ा दम

बैजनाथ के नगेहड़ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेटे ने पहले अपनी मां को जमकर पीटा, फिर 78 वर्षीय बुजुर्ग पिता पर लात-घूंसे बरसाकर उनकी जान ले ली। परिवार में हुए इस क्रूर कृत्य ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा गुस्से में पहले मां पर टूट पड़ा और मारपीट की, उसके बाद पिता को निशाना बनाया। बैजनाथ पुलिस थाना में दर्ज शिकायत में राम प्यारी (67) पत्नी स्व. जगदीश चंद निवासी नगेहड़, बैजनाथ ने कहा कि गत सोमवार को शाम मेरा बेटा सुरेंद्र कुमार घर आया व खाना खाकर अपने कमरे में बैठा था। वहीं से उसने मेरे से गाली-गलौज शुरू कर दिया। रात नौ बजे के करीब मेरा छोटा बेटा सुरजीत कुमार काम से घर पहुंचा, जिसने सुरेंद्र कुमार को कहा कि मां को गालियां क्यों निकाल रहा है, तो सुरेंद ने छोटे भाई से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मैं दोनों को छुड़वाने गई, तो बड़े बेटे में मेरी पेट पर लात मार दी। इतने में मेरे पति जगदीश चंद अपने कमरे से आए और सुरेंद्र कुमार को समझाने लगे कि उसने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गए। आंख पर चोट लगने के कारण उनके नाक से खून निकलना शुरू हो गया। मैं और मेरा छोटा बेटा उन्हें गाड़ी में बैजनाथ अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राम प्यारी ने कहा कि मेरे बड़ा बेटे ने यह जानते हुए कि उनके पिता हार्ट के मरीज हैं उनकी पिटाई शुरू कर दी और उनकी जान ले ली। थाना प्रभारी यादेश कुमार ने बताया धारा 103, 115(2) व 352 बीएनएस के तहत सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।