तेलका के बंजेडू गांव में भालू ने गोशाला की छत उखाड़ मार डाली भेड़

ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली भालू के आतंक से छुटकारा दिलाने की उठाई मांग  तेलका क्षेत्र की ग्राम पंचायत मौड़ा के बंजेडू गांव में जंगली भालू...

तेलका के बंजेडू गांव में भालू ने गोशाला की छत उखाड़ मार डाली भेड़

तेलका के बंजेडू गांव में भालू ने गोशाला की छत उखाड़ मार डाली भेड़

ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली भालू के आतंक से छुटकारा दिलाने की उठाई मांग 

तेलका क्षेत्र की ग्राम पंचायत मौड़ा के बंजेडू गांव में जंगली भालू के आतंक से ग्रामीण दहशत में है। अब भालू ने ग्रामीण घुंघरू राम की गोशाला की छत को उखाड़ कर उसके अंदर बांधी भेड़ को मार दिया। इससे पशुपालक परिवार को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगा है। घुंघरू राम ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह गोशाला की ओर जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि गोशाला की मिट्टीनुमा छत उखड़ी हुई है। अंदर देखा तो एक भेड़ गायब मिली। काफी तलाश करने पर भेड़ के अवशेष मिले, जिसे भालू ने नोच डाला था। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली भालू के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग उठाई है। उधर, डीएफओ सलूणी सुशील गुलरिया ने बताया कि मौके पर विभागीय टीम भेज दी गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और आवश्यकता पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा। उन्हाेंने साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की गई है।