विकास खंड चंबा की 16 और तीसा और मैहला की 18-18 पंचायतों में होगा मतदान संवाद न्यूज एजेंसी चंबा। जिले में पंचायतीराज चुनाव के तहत द्वितीय चरण का मतदा...
दूसरे चरण में 116 पंचायतों के प्रत्याशियों का होगा फैसला
विकास खंड चंबा की 16 और तीसा और मैहला की 18-18 पंचायतों में होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में पंचायतीराज चुनाव के तहत द्वितीय चरण का मतदान 28 मई को निर्धारित किया गया है। इस दौरान चंबा में कुल 116 पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इसमें विकास खंड चंबा की 16, भरमौर की 15, तीसा की 18, मैहला की 18, पांगी की नौ, सलूणी की 16 और भटियात की 24 पंचायतें शामिल हैं। मतदान के द्वितीय चरण में विकास खंड चंबा की प्रौथा, हरिपुर, द्रमण, झुलाड़ा, प्राहनवी, पल्यूर, घघरौता, बरौर, द्रड्डा, चीलबंगला, सरू, औड़ा, हमल, चंडी, भड़ोह सहित कियाणी पंचायत में मतदान होगा। इसके अलावा विकास खंड भरमौर की प्रंघाला, चोबिया, खणी, संचुई, भरमौर, चन्हाौता, ग्रीमा, बजोल, दियोल, कुठेहड़, लामू, रूणुकोठी, औरा, सिंयूर व गरोला पंचायत में मतदान प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विकास खंड तीसा की देहग्रां, तीसा-1, चरड़ा, भराड़ा, चरोड़ी, भलोड़ी, झज्जाकोठी, हरतवास, बोंदेड़ी, सत्यास, देवीकोठी, बैरागढ़, बिहाली, सन्तेवा चिल्ली, बघेईगढ़, भावला, कोहाल और थल्ली में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। विकास खंड मैहला की गुवाड़, उटीप, वाट, रजेरा, बैली, बख्तपुर, कोलका, जटकरी, चड़ी, डुलाड़ा, धिमला, तागी, गैहरा, छतराड़ी, खुन्देल, प्रीणा, कलमला और बंदला पंचायत में भी मतदान प्रक्रिया होगी। विकास खंड पांगी की धरवास, लुज, हुडान भटोरी, किलाड़, फिंडरू, कुमार, मिंधल, शूण व पुर्थी सहित विकास खंड सलूणी की हिमगिरी, डियूर, पिछला-डियुर, सियुला, पुखरी, गवालू, दिघाई, बाड़का, सेरी, ब्याणा, ओहरा, सनूह, सलूणी, भान्दल, बांगल व भुनाड़ पंचायतों में मतदान होगा। विकास खंड भटियात की बलाना, थुलेल, मोतला, रजैं, गरनोटा, जसूर, रायपुर, मोरठू, खनोड़ा, जन्द्रोग, जतरुण, कथेट, खडेडा, होबार, गडाना, तुनुहट्टी, ढलोग, नैनीखड्ड, मोरनू, समलेउ, टप्पर, मनोला, बाथरी व मलूड़ा ग्राम पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि अंतिम चरण का मतदान 30 मई को 85 पंचायतों में होगा। उन्होंने जिले के सभी पात्र मतदाताओं विशेषकर युवा वर्ग से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।