जयराम ठाकुर ने चंबा में जाना आपदा पीडि़तों का हाल

डलहौजी और भटियात का किया दौरा, अधिकारिओं पर लापरवाही और भेदभाव का जड़ा आरोप नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को आपदा प्रभावित चंबा जिला के डलहौ...

जयराम ठाकुर ने चंबा में जाना आपदा पीडि़तों का हाल

जयराम ठाकुर ने चंबा में जाना आपदा पीडि़तों का हाल

डलहौजी और भटियात का किया दौरा, अधिकारिओं पर लापरवाही और भेदभाव का जड़ा आरोप

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को आपदा प्रभावित चंबा जिला के डलहौजी और भटियात विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा। बडी संख्या ऐसे लोगों की है, जिनके घर को आंशिक क्षति हुई है लेकिन उनके घर रहने लायक नहीं है। ऐसे लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्धारा उनका सहयोग नहीं किया जा रहा है। किसी भी आपदा प्रभावित के साथ प्रशासन की लापरवाही और भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने आपदा प्रभावितों से कहा कि वे लोग भी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नजर रखें और किसी भी प्रकार का भेदभाव हो तो हमें सूचित करें ताकि इस मुददे को हम सरकार के समक्ष रख सके। जयराम ठाकुर ने प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में लापरवाही और भेदभाव भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी।

अधिकारी सरकार और स्थानीय नेताओं के अनावश्यक दबाव में न आएं 

प्रशासन के अधिकारी आपदा प्रभावितों की वास्तविक जरूरत और उनके नुकसान के हिसाब से काम करें। सरकार और स्थानीय नेताओं के अनावश्यक दबाव में बिल्कुल ना आए। जयराम ठाकुर ने सिमनी में जनसभा को कहा कि यहां कई जगह पर जमीनें धंस रही हैं। गांव के गांव खतरे में है, लेकिन सरकार उनके साथ कहीं भी मजबूती से खडी नजर नहीं आ रही है। कहीं पर प्रशासन का पटवारी तक नहीं पहुंचा है तो कहीं पर लोगों की शिकायतें बडे अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, भाजपा द्बदेशाध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह से विधायक विपिन परमार, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं चुराह से विधायक डाक्टर हंसराज, डलहौजी विधायक डीएस ठाकुर, भरमौर के विधायक डाक्टर जनक राज, भटियात के पूर्व विधायक बिक्रम जर्याल व जिला भाजपा प्रधान धीरज नर्याल समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।