चुराह उपमंडल में लगातार बारिश के बीच नकरोड-चांजू मार्ग पर कंगेला नाला उफान पर आने से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। तेज बहाव और मलबे के कारण चार पंचायत...
कंगेला नाला बना मुसीबत, जान हथेली पर रख उफनता नाला पार कर रहे स्कूली बच्चे
चुराह उपमंडल में लगातार बारिश के बीच नकरोड-चांजू मार्ग पर कंगेला नाला उफान पर आने से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। तेज बहाव और मलबे के कारण चार पंचायतों के हजारों लोगों का संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष बादल फटने से क्षतिग्रस्त हुआ पुल आज तक नहीं बन पाया है। बरसात के बावजूद पैदल आवाजाही के लिए न तो अस्थायी पुल बनाया गया और न ही कोई वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराया गया। मजबूरी में स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग जान जोखिम में डालकर उफनता नाला पार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि जलस्तर अचानक बढऩे पर बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से तत्काल अस्थायी पुल की व्यवस्था करने तथा स्थायी पुल का निर्माण युद्धस्तर पर शुरू करने की मांग की है।